अतिथि शिक्षकों की एंट्री यूडाइज पर होगी आदेश देखे।
प्रति
1. समस्त जिला शिक्षा अधिकारी मध्यप्रदेश ।
2. जिला परियोजना समन्वयक मध्यप्रदेश।
विषयः वर्ष 2024-2025 के UDISE में अतिथि शिक्षकों की प्रविष्टि विषयक
परियोजना अनुमोदन बोर्ड की बैठक में हुई चर्चानुसार UDISE में अतिथि शिक्षकों की प्रविष्टि की जानी है। अतः वर्ष 2024-2025 के UDISE में तत्काल अतिथि शिक्षकों प्रविष्टि हेतु निम्नानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें।
1. UDISE प्रपत्र मे section 3: teaching and non teaching staff में S.No. (b) पर Guest Teacher की संख्या की प्रविष्टि की जाए।
2. Teacher Detail में संलग्न प्रारूप में 3 पार्ट में प्रविष्ठि की जानी है। पार्ट A एवं B में अतिथ शिक्षक की स्थिति के आधार पर तथा पार्ट ८ में संलग्न प्रपत्र में दिए गए सुझाव अनुसार प्रविष्टि की जाए।
3. कार्य सुविधा की दृष्टि से वर्ष 2024-25 में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सूची संलग्न है इसके अनुसार प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। विकासखंड स्तर पर बी आर सी (MIS) से आवश्यक संख्या में डेटा एंट्री आपरेटर लगाकर प्रविष्टि कराएं, आवश्यकतानुसार संबंधित शाला के UDISE प्रभारी को बुलाया जा सकता है।
उपरोक्तानुसार प्रविष्टि पूर्ण करवा कर दिनांक 30.04.2025 को जिला स्तर का प्रमाणिकरण (Certification) सुनिश्चित करें।
(संचालक द्वारा अनुमोदित)
(राकेश पडिय) नियंत्रक राज्य शिक्षा केन्द्र, म.प्र.
पृ. क्र./ राशिके/आई.सी.टी./2024-25/1903
भोपाल, दिनांक 25-04-2025
0 टिप्पणियाँ
ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद