Header Ads Widget

संग्रामपुर में कैबिनेट बैठक होंगे कई बड़े फैसले।

   

संग्रामपुर में कैबिनेट बैठक होंगे कई बड़े फैसले।

 
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की 5 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक है और यह कैबिनेट बैठक दमोह जिले के संग्रामपुर में होने जा रही है।
मोहन सरकार के सभी मंत्रीमंडल संग्रामपुर में पहुंचेंगे और संग्रामपुर में ही कैबिनेट बैठक संपन्न होगी।

 
रानी दुर्गावती की प्रथम राजधानी संग्रामपुर थी और रानी दुर्गावती की 501वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक संपन्न होगी और ऐसा माना जा रहा है कि संग्रामपुर की कैबिनेट बैठक में दमोह जिले के संग्रामपुर को कई बड़ी सौगातें मुख्यमंत्री दे सकते हैं।

 
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रानी दुर्गावती के अजय किले का भी भ्रमण करेंगे और केले को पर्यटक दृष्टि से कैसे पर्यटन क्षेत्र बनाया जाए इस पर भी कई बड़े ऐलान कर सकते हैं।

 
तो संग्रामपुर के लिए यह कैबिनेट बैठक कई महीनो में खास मानी जा रही है कई बड़े ऐलान संग्रामपुर की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ