Header Ads Widget

कर्मचारी और पेंशनरों का 4%डीए, लिपिक को ग्रेड-पे 2400, पदोन्नति, नवनियुक्त शिक्षको को फूल वेतन

 

कर्मचारी और पेंशनरों का 4%डीए, लिपिक को ग्रेड-पे 2400, पदोन्नति, नवनियुक्त शिक्षको को फूल वेतन

 

मध्य प्रदेश शासकीय कर्मचारी नव नियुक्त शिक्षक लिपिक का समयमान वेतनमान एवं ग्रेड पे सहित तमाम मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को ज्ञापन सोपा गया है।  

 

जिसमें संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारी पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता का आदेश जारी करने की गुहार लगाई है साथ ही साथ आठ अन्य प्रमुख मांगे संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की हैं।

 
संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगें
1.  राज्य के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पेंशनर की महंगाई राहत दी जाए।
2. प्रदेश में सवा आठ साल से पदोन्नति पर रोक है, यह प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए।

  
3. लिपिकों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दें और ग्रेड-पे 1900 के स्थान ग्रेड-पे 2400 किया जाय।
4.  यूनिफाइड पेंशन स्कीम के स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करें।

 
5. नव नियुकि कर्मचारियों को दिए जा रहे 70, 80 एवं 90 प्रतिशत वेतन के स्थान पर नियुक्ति दिनांक से संबंधित पद का वेतनमान दिया जाए।
6. गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित करें, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करें। 

 

7. कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश नगदीकरण का लाभ दें।
8.  कर्मचारियों को आयुष्मान योजना में शामिल करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ