Header Ads Widget

शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 वर्ष सीएम की की बड़ी सौगात

   

शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 वर्ष सीएम की की बड़ी सौगात


 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सोगाते देने की तैयारी में है मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों की कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 वर्ष करने की बड़ी सौगात की घोषणा जल्द होने जा रही है।

 

आगामी माह में  देश में लोकसभा चुनाव होना है ऐसे मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले शासकीय कर्मचारियों को साधने के लिए कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बड़ा कर 65 करने की पूरी तैयारी सरकार ने कर ली है जल्दी इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा जिसे मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में एकरूपता आ जाएंगी।

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश के समस्त प्रकार के शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में एक समानता का विषय शामिल किया गया था।

 

सेवानिवृत्ति के मामले में अभी तक प्राध्यापक, चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य सेवाओं में सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 साल है। अब सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल करने की तैयारी है।

 

प्रदेश में मई 2018 तक शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष थी। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने जून 2018 से इसे बढ़ाकर 62 वर्ष कर दिया। अब 6 साल बाद फिर से सरकार सेवानिवृत्ति की सीमा 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने जा रही है। 

 

इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इससे सरकार पर वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा और कर्मचारियों की कमी भी नहीं होगी इसलिए सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाना उचित होगा।
शासकीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति बढ़ाने के लिए कर वित्त विभाग से अभिमत मांगा गया है।

 

 वित्त विभाग से जैसे ही सकारात्मक जवाब आता है उसके बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा और प्रदेश के समस्त प्रकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ