Header Ads Widget

मुख्यमंत्री की 3 जनवरी की कैबिनेट बैठक में 50% कर माफ सहित कई और बड़े फैसले विस्तार से देखें।

   

मुख्यमंत्री की 3 जनवरी की कैबिनेट बैठक में 50% कर माफ सहित कई और बड़े फैसले विस्तार से देखें।



 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जबलपुर में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई इसके भी नेता बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए।
3 जनवरी 2024 की डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

 
1. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रिमंडल ने आज रानी दुर्गावती सम्मान घोषणा का ऐलान किया साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा करनी अवंती बाई लोधी सम्मान की भी घोषणा की।
रानी अवंती बाई लोधी व रानी दुर्गावती दोनों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया साथ ही साथ  मुख्यमंत्री ने कहा की रानी दुर्गावती मिलेट्स प्रोत्साहन योजना भी प्रदेश में चलेगी।

 
2. तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए मुख्यमंत्री ने आज बड़ा फैसला लिया तेंदूपत्ता संग्राहकों की प्रति बोरा प्रोत्साहन राशि में₹1000 की बढ़ोतरी की है ₹3000 से बढ़कर अब ₹4000 प्रति बोरा प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 
3.  यदि आप मोटरसाइकिल ला या कोई वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ग्वालियर मेले से खरीदिए आज की कैबिनेट बैठक में ग्वालियर मेले से वाहन खरीदने पर 50% कर की छूट मिलेगी मुख्यमंत्री ने यह बड़ा फैसला आज लिया।

 
4. मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया मुख्यमंत्री ने सिंचाई का रकवा बढ़ाने के लिए 32000 करोड रुपए की सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण की मंजूरी इस कैबिनेट बैठक में दी।

 
5. मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण संबंधी कार्यों के लिए 4500 करोड रुपए के राशि की मंजूरी मंत्रिमंडल ने प्रदान की।

 
6. किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला मुख्यमंत्री ने लिया ऐसे किसान जो कूदो कुटकी रागी ज्वार बाजरा का उत्पादन करते हैं ऐसे सभी उत्पादन कर्ताओं किसानों को प्रति किलो ₹10 की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

 
मध्य प्रदेश सहित देश की तमाम ताजा खबरें देखने के लिए हमारे ब्लॉग पर बने रहे और अपने विचार कमेंट्स बॉक्स में जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ