Header Ads Widget

स्कूलों का समय बदला समस्त प्रकार के स्कूल अब 10:00 बजे से खुलेंगे आदेश जारी।

   

स्कूलों का समय बदला समस्त प्रकार के स्कूल अब 10:00 बजे से खुलेंगे आदेश जारी।

 
मध्य प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण होने बाद आदेश समस्त प्रकार के स्कूलों के लिए जारी किया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के नवीन आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश में बढ़ती हुई सीत लहर को देखते हुए समस्त प्रकार के स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

 

प्रमोद सिंह उप सचिव म.प्र.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल, दिनांक 08-01-2024 के आदेश के अनुसार  प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन किया गया है। आदेश के अनुसार समस्त प्रकार के स्कूल 10:00 बजे से संचालित होंगे 10:00 बजे से पहले कोई भी विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा यह आदेश 20 जनवरी 2024 तक लागू रहेगा।

 
निर्देश निम्नानुसार  होंगे
1. ऐसे समस्त प्रकार के शासकीय/ अशासकीय स्कूल जो सुबह की पाली में संचालित होते थे और जिनका समय 10:00 बजे से पहले का था अब 10:00 बजे से स्कूल खुलेंगे।  10:00 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं खोला जाएगा।

 

2. जिन स्कूलों में दो पालियों में कक्षा संचालित की जा रही थी उनके स्कूलों का समय भी प्रातः 10:00 बजे से ही संचालित होगा।

3. ऐसे शासकीय स्कूल जो 10:30 से संचालित थे वह पूर्व की भांति ही संचालित होंगे।

 

4. कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षाओं के संदर्भ में कोई बदलाव नहीं होगा पूर्व समय सारणी अनुसार संचालित होगी।

 
आदेश देखे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ