Header Ads Widget

राहुल गांधी भारत जोड़ो के बाद 14 जनवरी से "भारत न्याय यात्रा" निकालेंगे। 6200KM की यात्रा।

   

राहुल गांधी की  14 जनवरी से शुरू करेंगे "भारत न्याय यात्रा" 14 राज्य और 6200KM की यात्रा।



 
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी और इस यात्रा में राहुल गांधी को कई राज्यों से भरपूर समर्थन मिला परंतु यह समर्थन चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाया मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद अब राहुल गांधी एक बार फिर न्याय यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं।

 
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कुल 6200 किलोमीटर की भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करेंगे।

 
भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक चलेगी जो की 14 राज्यों से होते हुए कुल 6200 किलोमीटर की यात्रा होगी।

 
कांग्रेस का चुनाव में लगातार गिरता परफॉर्मेंस क्या भारत जोड़ो यात्रा के बाद क्या भारत न्याय से लाभ मिलेगा यह तो आने वाला समय तय करेगा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा कितनी कांग्रेस के लिए सफल साबित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ