Header Ads Widget

वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन अर्जी यात्रा निकाल कर बागेश्वर नाथ भोलेनाथ को अर्जी लगाई

   

वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन अर्जी यात्रा निकाल कर बागेश्वर नाथ भोलेनाथ को अर्जी लगाई।



 

गुना (चांचौड़ा)  - मध्य प्रदेश के अध्यापक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली हेतु  जिले के रामानंद आश्रम बीनागंज से 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक अभूतपूर्व अर्जी यात्रा का शुभारंभ किया, यात्रा में हजारों की संख्या में पुरानी पेंशन विहीन अध्यापक और शासकीय सेवक प्रसिद्ध धर्मस्थल श्री बागबागेश्वर धाम पर पहुंचे। 

 

जहां बागेश्वर नाथ का गंगाजल और पंचामृत अभिषेक कर पूजन अर्चन किया एवम् संकल्प लिया और सभी शासकीय सेवकों ने अर्जी की पर्ची भरकर अर्जी लगाई कि भोलेनाथ हम सबको हमारे बुढ़ापे लाठी पुरानी पेंशन प्रदान करने हेतु मध्य प्रदेश शासन को सद्बुद्धि दें।

 

 सरकार हमारी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल कर  क्रमन्नति,पदोन्नतियां एवं पुरानी पेंशन बहाली का आदेश प्रदान करे, अर्जी यात्रा में गुना के दूर अंचलों,विभिन्न विकासखंडों बमोरी,आरोन,राघौगढ़,गुना, चाचौड़ा, ग्रामीण क्षेत्र से साथ, राजगढ़,अशोकनगर जिले से भी शिक्षक,अध्यापक एवं शासकीय सेवक पहुंचे।

 

शपथ लेते कर्मचारी का विडियो


 

 इस रैली को सफल बनाने के लिए  चाचौड़ा के शासकीय सेवक सेतु की टीम प्रदेश प्रभारी राजकुमार लिटोरिया, कार्य. प्रांत अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं संघ चालक श्री कृष्णा शिवहरे  के मार्गदर्शन में विगत कई सप्ताह से तैयारी कर रही थी। प्रदेश में इस प्रकार की पहली रैली देखने को मिली जिसमें आंदोलन धरना हड़ताल प्रदर्शन का रास्ता ना अपना कर कर्मचारियों ने भगवान भोलेनाथ का सहारा लिया है।

 

वह भी सावनमास के अधिक मास महीने में इस रैली में महिला कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया है श्री कृष्णा शिवहरे, राजकुमार लिटोरिया, संतोष श्रीवास्तव, विनायक शोपरा, जे पी शर्मा,राजमणि दुबे,अजय श्रीवास्तव, रामविलास मीणा, नरेंद्र जेकेल, नरेंद्र भारद्वाज, केशव प्रसाद त्यागी, दिलीप मीणा, भगवत प्रसाद ओझा, राजकुमारी चौकसे, विनायक शोपरा, ललित वास्त्री,सुधीर शर्मा ममता चौकसे,इंदर  सिंह राव, विनोद रघुवंशी,वीणा दुबे,प्रियम्वदा लिटोरिया,सरोज भारद्वाज,भावना भार्गव, गणेशाराम रघुवंशी, 

 

निर्भय सक्सेना,निरंजन मीणा, नंदकिशोर शर्मा,बादाम सिंह, भगवत प्रसाद,हुकुम सिंह मीणा, रणवीर सिंह खींची,शंभू सिंह सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, ललित वास्त्री,मनमोहन मालवीय, अनुसुइया शर्मा,अर्चना तिवारी,रेनू चतुर्वेदी, वीणा दुबे, बृजेश त्रिपाठी,सुमंत मीणा, बादाम सिंह, भावना भार्गव,उदयकांत भारद्वाज,देवेंद्र गौड़,घनश्याम सिंह राणा ने सहभागिता कर रैली को सफल बनाया।अंत में कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंदर सिंह राव ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ