Header Ads Widget

शासकीय कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर प्रदेश में करेंगे सामूहिक हड़ताल कर्मचारियो का हल्ला बोल

   

शासकीय कर्मचारी एक दिन का अवकाश लेकर प्रदेश में करेंगे सामूहिक हड़ताल कर्मचारियो का हल्ला बोल

 

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का 1 दिन का हल्ला बोल 1 दिन की हड़ताल का किया ऐलान मध्य प्रदेश के सारे कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता पुरानी पेंशन सहित 39 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं कर्मचारी संगठनों ने तय किया है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी 25 अगस्त को 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

 

कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल से पहले शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग महिला बाल विकास और जिला न्यायालय गेट पर हुई मीटिंग के दौरान इस मूवमेंट को सफल बनाने की अपील की है।
कर्मचारियों की मांग

 
1. प्रदेश के लिपिक कर्मचारियों को मंत्रालय के समान ग्रेड-पे का लाभ मिले।
2. कर्मचारी शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करना।
3. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 समाप्त किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि से ही महंगाई राहत मिले व पूर्व बकाया का भुगतान किया जाए।
4. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान सातवें वेतनमान अनुसार वाहन भत्ता और मकान भत्ता दिया जाए।

 
5. महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान  किया जाए।
6. कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पूर्व के नियम अनुसार कर 2 वर्ष बाद फुल वेतन का भुगतान किया जाए।
7. सीपीसीटी ( cpct ) का बंधन ख़त्म किया जाए।
8. आउट सोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति पर कर्मचारियों  की नियोक्ती की जाए।

 
कर्मचारी 39 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन एक जुड़े हैं और मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने 25 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने की अपील कर्मचारियों से की है तो 25 अगस्त को एक दिन का अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ