Header Ads Widget

रोड एक्सीडेंट में महिला शिक्षक की मौत, स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक गंभीर घायल

   

रोड एक्सीडेंट में महिला शिक्षक की मौत, स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक गंभीर घायल

 
स्कूल शिक्षा विभाग में एक बुरी खबर सामने आई है जहां पर एक रोड एक्सीडेंट में महिला शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक गंभीर रूप से घायल है।

 

यह दोनों पति-पत्नी थे और अपने समधी के घर शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे 52 साल की उम्र महिला शिक्षिका की थी जो कि टीला जमालपुरा भोपाल में रहती थी। महिला शिक्षिका अपने निवास के नजदीक ही सरकारी स्कूल में पदस्थ थी। उनके पति संजय शर्मा स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं।

 

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों दंपत्ति अपने समधी के यहां शोक व्यक्त करने जा रहे थे गुरुवार को कार से कुरावर के लिए निकले थे देर शाम 7:30 बजे दोनों वहां से लौट रहे थे तभी रास्ते में  ग्राम खरदोन कलां सेमन पर यह बड़ा हादसा हुआ। 

 

रोड पर मिट्टी पड़ी हुई थी बारिश के कारण रोड पर जमा मिट्टी चिकनी हो गई और कार पलट गई। और कार रोड के नजदीक बनी खंती में जा गिरी। महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहायक संचालक संजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भोपाल के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ