Header Ads Widget

मप्र के संविदा कर्मचारी अधिकारियों को बड़ी सौगात वाला आदेश जारी।

   

मप्र के संविदा कर्मचारी अधिकारियों को बड़ी सौगात वाला आदेश जारी।

 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 जुलाई को मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव महोदय द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी अधिकारियों के नियमितीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सभा के दौरान मध्य प्रदेश के समस्त विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारी अधिकारियों के लिए कई बड़ी सौगात ओं की घोषणा की थी।

 
कर्मचारियों को अब हर साल अनुबंध की जरूरत नहीं होगी।
संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति समस्त प्रकार के अवकाश दिए जाएंगे।
संविदा कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का लाभ मिलेगा।

 
संविदा कर्मचारियों को चिकित्सा बीमा योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा।
संविदा कर्मचारियों को एनपीएस के अंतर्गत लाया जाएगा।
संविदा कर्मचारी के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होगे।

 
ऐसी तमाम घोषणाओं की तमाम मांगों की घोषणा सीएम शिवराज ने की थी अब इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर सीएम शिवराज की घोषणाओं पर मोहर लगा दी।

 
आदेश जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के समस्त विभागों में काम करने वाले संविदा अधिकारी कर्मचारियों को अब जमीनी स्तर पर वास्तविक रुप से लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

 
सामान प्रशासन विभाग में संविदा कर्मचारी अधिकारियों के समस्त लाभों के संदर्भ में जो आदेश जारी किया है उस आदेश में 18 पेज हैं उन 18 पेजों को यहां बारीकी से बताना संभव नहीं है इसलिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आदेश की पूरी व्याख्या घर बैठे देख सकते हैं डाउनलोड कर सकते हैं।👇

संविदा कर्मचारियों अधिकारी को तोहफा आदेश देखे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ