Header Ads Widget

शिवराज मंत्रिमंडल के आज 12 जुलाई के कई अहम फैसले। कर्मचारियों के लिए "मिशन कर्मयोगी" को मंजूरी

   

शिवराज मंत्रिमंडल के आज 12 जुलाई के कई अहम फैसले। कर्मचारियों के लिए "मिशन कर्मयोगी" को मंजूरी



 
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की आज 12 जुलाई को कैबिनेट बैठक थी यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंत्रिमंडल ने आज मोहर लगाई।

 
चलिए जानते हैं आज के मंत्रिमंडल के फैसले क्या है और इन्हें सौगात मिली क्या-क्या फैसले हुए देखें
1. मध्य प्रदेश में 8 नवीन शासकीय महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे इसकी मंजूरी आज मंत्रिमंडल ने दी। 2. नवीन समरसता छात्रावास योजना में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्रावासों के संचालन करना तथा मरम्मत कार्य की स्वीकृति आज मंत्रिमंडल ने दी।

 

3. शासकीय कर्मचारियों के संदर्भ में एक बड़ा फैसला आज कैबिनेट बैठक में लिया गया इस बैठक में शासकीय सेवाओं की कार्य क्षमता निर्माण के लिए मिशन कर्मयोगी को स्वीकृति आज दी गई।
प्रत्येक विभाग के बजट में वेतन मद में उपलब्ध बजट की 1% राशि से नया बजट शीर्ष मिशन कर्म योगी बनाया जाएगा ।
प्रशासन अकादमी के बजट में 10 करोड़ से  मिशन कर्मयोगी के नाम से नया बजट सिर्फ भी बनाया जाएगा।

 

4. महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज एक नया नया नवाचार शिवराज सरकार ने किया है जिसके अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह को उपभोक्ता शुल्क टोल संगठन का काम दिया जाएगा ऐसे टोल नाके जिनकी वार्षिक इनकम दो करोड़ से कम है ऐसे टोल को महिला स्व सहायता समूह द्वारा उपभोक्ता शुल्क संग्रहण किया जाएगा।

 
5. मध्य प्रदेश के पंचायत में काम करने वाले रोजगार सहायकों का मानदेय में ₹9000 की बढ़ोतरी की गई है और अब यह मानदेय बढ़कर ₹18000 हो गया है।

 
6. आज की कैबिनेट बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय वेतन में 3 गुना की बढ़ोतरी की गई है सरपंच का मानदेय  ₹4250 प्रति महीना हो गया है। उप सरपंच और पंच का मानदेय ₹18 प्रतिमाह मिलेगा।

 

7. जिला पंचायत अध्यक्ष के मानदेय बढ़कर ₹100000 प्रति महीना होगा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय ₹42000 प्रतिमाह किया गया है।

 

8. जनपद पंचायत अध्यक्ष का मानदेय ₹19500 रहेगा और जनपद उपाध्यक्ष का मानदेय ₹13500 प्रति महीना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ