Header Ads Widget

राज्य कर्मचारियों का डीए 42 परसेंट हुआ जनवरी से जून का एरियर तीन किस्तों में मिलेगा।

   

राज्य कर्मचारियों का डीए 42 परसेंट हुआ जनवरी से जून का एरियर तीन किस्तों में मिलेगा।


 

मध्य प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ा दिया है।  डीए बढ़कर अब 42% हो गया है अर्थात अब कर्मचारियों को डीए केंद्र के समान मिलेगा।

 

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि हमारी सरकार हमेशा कर्मचारी हितेषी रही है और हमने कई क्रांतिकारी निर्णय कर्मचारियों के हित में लिए हैं कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ाने जा रहे हैं और यह एक जनवरी 2023 से ही लागू होगा।

एरियर का भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा।।
4% डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा जनवरी से जून माह तक का एरियर तीन किस्तों में कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को जुलाई पैड अगस्त अर्थात जुलाई की वेतन जो अगस्त में पे होगी डीए के साथ वेतन मिलेगी।

 
सीएम शिवराज ने आगे कहा हम कर्मचारियों के लिए समय बाद वेतनमान भी देंगे पूर्व में भी कहा था 30 साल की सेवा करने वाले कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा वही 35 साल की सेवा करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा।

 
सीएम को लाइव सुने



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ