Header Ads Widget

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय वृद्धि का आदेश जारी। आदेश देखे

   

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय वृद्धि का आदेश जारी। आदेश देखे

 
मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि का आदेश मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 28 जून 2023 को उपसचिव भोपाल  द्वारा जारी कर दिया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का बढ़ा हुआ मानदेय  बढ़ा 1 जुलाई 2023 से प्रभावी रहेगा।

 

जारी किए गए आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा गया है राज्य मद से प्रतिमाह ₹3000 रहेगा वहीं आंगनबाड़ी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का राज्य मद से अतिरिक्त मानदेय राशि  ₹750 प्रति माह रहेगा।

 

इसके साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वार्षिक वृद्धि ₹1000 तथा आंगनवाड़ी सहायिका का मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वार्षिक वृद्धि ₹500 प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त राशि ₹125000 प्रदान की जाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट के बाद ₹100000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका का मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय वृद्धि का आदेश 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील रहेगा।

 
आदेश देखे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ