Header Ads Widget

शिवराज सरकार ने एक दर्जन कलेक्टर को हटाया। भोपाल के नए कलेक्टर होंगे श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह

   

शिवराज सरकार ने एक दर्जन कलेक्टर को हटाया। भोपाल के नए कलेक्टर होंगे श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह

 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस द्वारा मध्य प्रदेश के कई जिला कलेक्टरों को हटाया गया है और कई बड़े अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है।

 

 सामान प्रशासन विभाग द्वारा 3 अप्रैल को कई बड़े आईपीएस अफसरों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है।   विधानसभा चुनाव से पहले यह एक बड़ा बदलाव है और ऐसे कई बड़े बदलाव आने वाले समय में और देखने को मिल सकते हैं ।

 
भोपाल के कलेक्टर  श्री अविनाश लवानिया को हटा दिया गया है इनकी जगह अब श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह होंगे भोपाल के नए कलेक्टर।

 
चलिए जानते हैं कि किस जिले में कलेक्टर को हटाया गया है और किस को नया कलेक्टर बनाया गया है।
श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह जो की 2010 बेच के आईएएस है अब भोपाल के नए कलेक्टर होगे।

 

श्री दिनेश जैन जो कि शाजापुर कलेक्टर थे आप इन्हें नीमच का कलेक्टर बनाया गया है।

श्रीमती प्रतिभा पाल जो की वर्तमान में आयुक्त नगर पालिका निगम इंदौर में पदस्थ थी अब रीवा जिले की कलेक्टर होगी।

 

श्री मयंक अग्रवाल को  दमोह कलेक्टर पर नई पदस्थापना दी गई है इससे पहले नीमच में कलेक्टर थे।

श्री किशोर कुमार कन्याल अब शाजापुर जिले के नए कलेक्टर होगे।

 

सुश्री तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉक्टर सलोनी सिडाना को जिला मंडला का कलेक्टर के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

 

श्री अविनाश लवानिया जो की भोपाल कलेक्टर थे अब इन्हें प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल के पद पर नई पदस्थापना दी गई है।

श्री मनोज पुष्प जो कि रीवा में कलेक्टर थे आप इन्हें महिला एवम बाल विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

 

श्रीमती हर्षिका सिंह जोकि मंडला जिले की कलेक्टर थी अब इन्हें  नगर पालिका निगम इंदौर में आयुक्त में नई पदस्थापना दी गई है।

श्रीमती रजनी सिंह जोगी झाबुआ में कलेक्टर थी अब इन्हें अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर में भेजा गया है।

 

और भी कई बड़े अधिकारियों को यहां पर ट्रांसफर किए गए हैं नई पदस्थापना दी गई है पूरे आदेश में किन-किन अधिकारियों को कहां-कहां भेजा गया है यह देखने के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पूरी  वास्तविक आदेश डाउनलोड कर सकते हैं देख सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ