Header Ads Widget

कर्मचारियों सहित प्रदेश की जनता के लिए 5 बड़ी सौभाग्य बड़ी खबर

   

कर्मचारियों सहित प्रदेश की जनता के लिए 5 बड़ी सौभाग्य बड़ी खबर


 

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल दिखने लगा है कुछ महीने बाद मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होना है ऐसे में कांग्रेस बीजेपी चुनाव से पहले कई बड़े-बड़े कर रही है। वर्तमान में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं और शिवराज सरकार ने इस विषय में कोई भी कदम नहीं बढ़ाया है।

 

 इसके विपरीत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐलान किया है की  कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी साथ ही कमलनाथ प्रदेश में आज बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है।

 
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश की जनता को ₹500 में सिलेंडर दिया जाएगा वहीं लाडली बहना योजना के परिपेक्ष में हर महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा किया।

 
मध्य प्रदेश की जनता बिजली के बिलों से यदि परेशान है तो कमलनाथ ने वादा किया है ₹100 में 100 यूनिट बिजली देंगे साथ ही उनका पूर्व का वादा किसानों का कर्ज माफ होगा उन्होंने इस बात को दोहराया है। कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे में उन्होंने यह बात पूर्व से भी कही है और कहा कि सबसे पहले हम कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।

 
यह पांच बड़ी सौगात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देने का वादा विधानसभा चुनाव से पहले किया है।

 
कमलनाथ के साथ, पाँच बड़ी सौग़ात।

1.  गैस सिलेंडर ₹500 मे देंगे
2.  हर महिला को ₹1500 महीने देंगे
3.  100 रूपये में 100 यूनिट बिजली देंगे
4.  किसानों का कर्ज होगा माफ
5.  पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ