Header Ads Widget

शिवराज कैबिनेट बैठक के आज के अहम फैसले 25 अप्रैल 2023

   

शिवराज कैबिनेट बैठक के आज के अहम फैसले 25 अप्रैल 2023

 
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की आज 25 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

 
शिवराज मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए कैबिनेट फैसले की महत्वपूर्ण जानकारी देखें

किसान भाइयों की किसी भी तरीके से फसल खराब हुई है अब उसकी छाती पूर्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार दुगनी राशि का भुगतान करेगी।

 

कैबिनेट ने पन्ना जिले के रुंज और मझगॉय मध्यम सिंचाई परियोजनाओं प्रशासनिक मंजूरी का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ। इन दोनों परियोजनाओं से पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के लगभग 85 गांव मैं लगभग 27510 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ किसानों को मिलेगा।

 

प्रदेश के गरीबो के लिए आज की कैबिनेट बैठक में अंत्योदय रसोई योजना के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन उपलब्ध कराएगी सरकार। पूरे प्रदेश में 45 अंत्योदय योजना शुरू की जाएगी जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के गरीब बेसहारा लोगों को जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध हो सकेगा।


ग्वालियर चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 1000 बिस्तरों वाले नवीन चिकित्सालय के संचालन हेतु 972 नवीन पद की स्वीकृति का प्रस्ताव आज कैबिनेट ने मंजूर किया इसमें नियमित पदों की स्थापना के लिए 488 पद होंगे।

 

मध्यप्रदेश में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत 10 चयनित जिलों में यह शुरू किया जाएगा जिसमें कोदो कुटकी बासमती चावल चना और दाल की मार्केटिंग ग्राउंडिंग प्रचार-प्रसार हेतु योजना बनाई जाएगी।

नरोत्तम मिश्रा LIVE 👇

शिवराज कैबिनेट के फैसले






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ