Header Ads Widget

कर्मचारी पेंशनरो को 18 महीने के डीए एरियर का ऐलान !

   

कर्मचारी पेंशनरो को 18 महीने के डीए एरियर का ऐलान !


 
सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारें चुनावी वर्ष में कई बड़ी घोषणाएं करती हैं और कर्मचारियों को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ती । 

 

आप सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव है ऐसे में मध्यप्रदेश सहित केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के संदर्भ में कई बड़े निर्णय लेकर कर्मचारी व पेंशनरों को खुश कर सकती है।

 
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार नियमित कर्मचारी व पेंशनरों को 18 महीने के डीए का एरियर का ऐलान होली से पहले करने जा रही है।

 

सरकार यदि होली से पहले यह फैसला लेती है तो इस फैसले से केंद्र के नियमित व पेंशनर लगभग एक करोड़ कर्मचारियों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और उनकी होली रंगों से भर जाएगी।

 

हालांकि यह खबर अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है अर्थात किसी भी अधिकारी या मंत्री ने ऐसा नहीं कहा है कि हम कर्मचारियों को होली से पहले 18 महीने के लिए केरियर का ऐलान करने जा रहे हैं या आदेश जारी करने जा रहे हैं।

 

यह केवल मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बात सामने आई है कि केंद्र सरकार होली से पहले कर्मचारियों को 18 महीने का डीए केरियर का ऐलान कर सकती है।

अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ