Header Ads Widget

1 मार्च 2030 को आएगा मध्यप्रदेश बजट , रविवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

   

1 मार्च 2023 को आएगा मध्यप्रदेश बजट , रविवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले


 
मप्र सरकार का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। एक मार्च को इसमें स्टेट का बजट पेश होगा। रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के सामने बजट रखा जाएगा। इस बार तीन लाख करोड़ से अधिक बजट का साइज रहने की संभावना है।

 

 कैपिटल एक्सपेंडिचर को भी 4.9% से बढ़ाया जा सकता है। कैबिनेट में आबकारी नीति को भी मंजूरी मिल सकती है। इस बार बजट की सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन मंत्रियों और विधायकों दी जाएंगी। वित्त विभाग ने यह प्रस्ताव रखा है। हालांकि इसके बाद भी कुछ संख्या में प्रतियां छपवाई जाएंगी।

 

 वित्त विभाग का तर्क है कि 2019-20 में ऐसा एक बार किया जा चुका है। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। ऑनलाइन व्यवस्था पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। इसके बाद ही बात आगे बढ़ेगी। 

 

आबकारी नीति पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। स्कूल, कॉलेज के साथ शिक्षण संस्थानों, धर्म स्थलों से शराब दुकानें 200 मीटर दूर की जा सकती हैं। अभी 50 मीटर पर दुकानों का प्रावधान हैं। दो सौ मीटर दूर करने पर इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही अहातों के लिए नियम सख्त होंगे। साथ ही लाइसेंस शुल्क पिछली बार से बढ़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ