Header Ads Widget

प्रदेश के लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का तोहफा, केबिनेट बैठक में OPS को मंजूर

   

प्रदेश के लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन  का तोहफा, केबिनेट बैठक में OPS को मंजूर



 

हिमाचल प्रदेश - कर्मचारियों को लेकर के आज एक बड़ा फैसला हुआ और लोहड़ी के दिन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है जैसा चुनाव से पहले सरकार ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी।

 

हिमाचल प्रदेश की आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहली कैबिनेट बैठक लोहड़ी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 136000 कर्मचारियों को o.p.s. की मंजूरी आज की कैबिनेट बैठक में ली गई अब राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा यह आदेश जैसे ही कैबिनेट बैठक में मंजूर हुआ हिमाचल प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वह कहीं कहीं पर फटाके चल रहे हैं कहीं खुशियां मना रहे हैं और ढोल पीट रहे हैं।

 

आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है इसमें ऐसे समस्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो 2003 के बाद से कार्यरत हैं अर्थात जो पुरानी पेंशन से वंचित थे उन सभी कर्मचारियों को जो पात्रता की श्रेणी में आएंगे उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
पुरानी पेंशन लागू होने के बाद कर्मचारियों को मिलने वाला एरियर की राशि समय अनुसार कर्मचारियों को धीरे-धीरे दिया जायगा।

 

हिमाचल प्रदेश की आज की पहली कैबिनेट बैठक में जैसे ही पुरानी पेंशन को मंजूरी दी गई कांग्रेश की सुपरस्टार लीडर प्रियंका गांधी ने इस निर्णय की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो वादा किया था उसे आज हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने पूरा कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ