Header Ads Widget

अध्यापक संवर्ग, शिक्षक संवर्ग के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, सहायक शिक्षक सभी की 01- 04- 2022 की स्थिति में पदक्रम सूची का प्रकाशन

   

अध्यापक संवर्ग, शिक्षक संवर्ग के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, सहायक शिक्षक सभी की 01- 04- 2022 की स्थिति में पदक्रम सूची का प्रकाशन



 

लोक शिक्षण संचालक के संचालक महोदय केके द्विवेदी द्वारा 3 जनवरी को मध्य प्रदेश के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण , समस्त जिला शिक्षा अधिकारियो को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

 

"सहायक शिक्षक / शिक्षक / प्रधानअध्यापक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) सर्वर्ग एवं नवीन संवर्ग अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संवर्ग की दिनांक 01.04.2022 की स्थिति में पदक्रम सूची का प्रकाशन"

 

उपरोक्त विषयान्तर्गत मध्यप्रदेश राजपत्र स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश राज्य एवं अधीनस्थ शिक्षा सेवा (शाला शाखा) भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2016 में संदर्भित संशोधन मध्यप्रदेश शासन, राजपत्र ( असाधारण) स्कूल शिक्षा विभाग, दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 के अनुपालन में जिला संवर्ग के अंतर्गत सेवारत सहायक शिक्षक / शिक्षक / प्रधानअध्यापक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) सवर्ग एवं नवीन संवर्ग अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संवर्ग उच्चतर पदों की रिक्तियों को भरने हेतु उच्चतर पद के लिए अपेक्षित योग्यता धारित तथा वरिष्ठता सह उपयुक्तता के आधार पर आदेश जारी करने के निर्देश है।

 

उक्त के अनुकम में जिला स्तरीय पदों पर संभागीय संयुक्त संचालक / जिला शिक्षा अधिकारी नियमानुसार अपने स्तर पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कृत कार्यवाही से संचालनालय को अवगत करावें।

 

कृपया इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देवें।
              (के. के. द्विवेदी)
                 संचालक
लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश :- भोपाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ