Header Ads Widget

मुख्यमंत्री शिवराज का औचक निरीक्षण में लापरवाह कर्मचारी को निलंबित किया कर्मठ कर्मचारी को फूल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

   

मुख्यमंत्री शिवराज का औचक निरीक्षण में लापरवाह कर्मचारी को निलंबित किया कर्मठ कर्मचारी को फूल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया


 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला जिले का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान कई तरह खामियां मिली तो जहां अच्छा हुआ अच्छा मिला वहां कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिरी और कर्मठ कर्मचारियों को फूल गुलदस्ता देकर सम्मनित किया।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है मंडला जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की पूरी व्यवस्थाओं को देखा जांचा और कई तरह के सवाल जवाब अस्पताल प्रबंधक से किए जैसे कि कायाकल्प अभियान में कितनी राशि और उपकरण आपको मिले

 

 उसका उपयोग क्या किया गया पैथोलॉजी टेस्ट रोज कितने हो रहे हैं डायलिसिस मशीन कैसे काम करती हैं दवाओं की स्थिति क्या है एंबुलेंस की क्या पर्याप्त सही व्यवस्था है इसका लाभ कैसे लोगों को मिल पाता है कुछ इस तरह के सवाल जिला प्रबंधक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किए। 

 

निरीक्षण के दौरान सीएम शिवराज ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ कृपाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाएं। सीएम शिवराज ने इतना ही आगे यह कहा कि भोपाल से स्पेशल टीम मंडला जिला चिकित्सालय का दौरा करेगी।

 
शिवराज सिंह चौहान जी के दो रूप दिखाई दिए जहां लापरवाही या कमी पाए जाने पर अधिकारी का कर्मचारी का निलंबन हुआ वही कर्मठ कर्मचारियों को उन्होंने सम्मानित भी किया।

 
छात्रावास अधीक्षक को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय बालिका एवं सीनियर बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निक्षण में छात्रावास की व्यवस्था में उत्तम पाई गई इस पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास अधीक्षक प्रभा गुमास्ते को सम्मानित किया।

 

निरीक्षण के दौरान सीएम शिवराज ने कर्मठ अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया सम्मानित होने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम
1. श्री S.S. मरावी
2. श्री जी.पी. पटले कार्यपालन यंत्री पीआईयू 
3. श्री अखिलेश नेटी  वरिष्ठ कोषालय अधिकारी
4.  सुश्री सुलेखा उईके एसडीएम बिछिया ,
5. सुश्री शीतल चंद्रवंशी नायब तहसीलदार बिछिया
6. श्री राजेश उईके एआरसीएस  उ
7. श्री उपेन्द्र दुबे उप निरीक्षक नक्सल शाखा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ