Header Ads Widget

शिवराज कैबिनेट बैठक के फैसले 20 दिसंबर 2022 एक दर्जन बड़े फैसले Today Cabinet Metting decision

   

शिवराज कैबिनेट बैठक के फैसले 20 दिसंबर 2022 एक दर्जन बड़े फैसले Today Cabinet Metting decision


 

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में शिवराज कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा, विकास यात्रा में प्रभारी मंत्री के दौरे ज्यादा होंगे। माइक्रो प्लानिंग कर दौरे तैयार करें।

 

सीएम शिवराज ने कहा की , मंत्री, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सांसद भी विकास यात्रा में शामिल होकर केंद्र और राज्य की योजनाओं, कार्यक्रमों और लोकार्पण शिलान्यास में भाग लेंगे। राज्य सरकार ने 5 day वर्किंग सिस्टम को जारी रखने का फैसला लिया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं।

 

मध्यप्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक  सरकारी दफ्तरों में काम होगा। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। इससे पहले यह सिस्टम 31 दिसंबर 2022 तक ही लागू रखने के आदेश थे। राज्य शासन ने मंगलवार को नए आदेश जारी करते हुए इसे आगामी आदेश तक यथावत रखने के आदेश दिए हैं।

 

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. श्रीनिवास शर्मा के साइन से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि 10 जून 2022 के आदेश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम और बचाव के संबंध में प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस 5 दिवस निर्धारित किए गए थे। यह आदेश 31 दिसंबर 2022 तक प्रभावशील है।

 

इससे पहले कोरोना काल के चलते सरकारी दफ्तरों में 5 दिवस 31 oct 2021 तक के लिए लागू किया गया था। इसके बाद 1 नवंबर से 6 दिन कार्य दिवस होना तय हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे और आगे बढ़ा दिया। इसके बाद March 2022 तक बढा़या गया। इसके बाद इसे बढ़ाते बढ़ाते 31 december 2022 कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ