Header Ads Widget

पुरानी पेंशन महंगाई भत्ता अनुकंपा नियुक्ति 12 दिसंबर को भोपाल में धरना प्रदर्शन आंदोलन मप्र राज्य कर्मचारी संघ

 

पुरानी पेंशन महंगाई भत्ता अनुकंपा नियुक्ति 12 दिसंबर को भोपाल में धरना प्रदर्शन आंदोलन मप्र राज्य कर्मचारी संघ


 

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन करने जा रहा है।

 

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, अनिल एडमिन कोष प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर सरकार के कानों तक अपनी मांगों को पहुंचाएंगे और उक्त मांगों के निराकरण के संबंध में आदेश जारी करवाने का प्रयास किया जायगा। 

 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

केंद्र के समान महंगाई भत्ता नियत तिथि से दिया जाए।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को नई पेंशन योजना एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

 

अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर इस संदर्भ में एक नया पोर्टल बनाया जाए जिसमें समस्त विभागों के रिक्त पद आदि समस्त जानकारी सम्मिलित हो जिसे आसानी से आवेदन कर अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र मिल सके।

अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की क्रमोन्नति पर लगी रोक हटाई जाए।

 

सातवें पे स्केल अनुसार गृह भाड़ा भत्ता प्रदेश के कर्मचारियों को दिया जाए सहित अन्य प्रदेश के समस्त कर्मचारी भर की कई मांगे इसमें शामिल की गई है एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 12 दिसंबर को होने जा रहा है।

 

मप्र राज्य कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 12 दिसंबर 2022


 

राज्य कर्मचारी संघ द्वारा अपील की गई है कि मध्य प्रदेश समस्त कर्मचारी वर्ग 12 दिसंबर को स्थान अंबेडकर पार्क बस स्टैंड नंबर 2 तुलसी नगर भोपाल भोपाल के में पहुंचकर इस धरना प्रदर्शन को शक्ति प्रदान करें जिससे कि प्रदेश की सरकार सभी वर्ग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर निराकरण करें तो आदेश जारी करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ