Header Ads Widget

भारत के मशहूर चित्रकार पद्मश्री विजेता नील पवन बरुआ का हुआ निधन मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

   

भारत के मशहूर चित्रकार पद्मश्री विजेता नील पवन बरुआ का हुआ निधन मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

 

असम - भारत के मशहूर चित्रकार पद्मश्री विजेता नील पवन बरुआ का शुक्रवार के दिन निधन हो गया वे 86 वर्ष के थे। बरुआ का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।

 
बरुआ के भाई Dr. सुनील पवन बरुआ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 September से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उनको ICU में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम करीब 3 बजकर 15 मिनिट पर उनका देहांत हो गया। उन्होंने बताया कि शनिवार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

1936 में ऊपरी असम के जोरहाट जिले के टियोक में उनका जन्म हुआ था।  पूर्वोत्तर में कला को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने माचिस के डिब्बों और सिगरेट के डिब्बों में कला को उकेरा, जो अपने आप में नया नवाचार प्रयोग था। प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री दीपाली बरठाकुर के साथ वर्ष 1976 में उनकी शादी हुई थी।

 

वर्ष 1960 में कला की शिक्षा देने के लिए कोलकाता शांति निकेतन गए थे यहां पर उन्होंने प्रसिद्ध शिल्पी रामकिंकर, नंदलाल और विनोद बिहारी का सानिध्य मिला ।

 
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया ।

 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा का ट्वीट



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ