Header Ads Widget

कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्‍युटी पर सरकार का आया बड़ा फैसला/ आदेश जारी

 

कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्‍युटी पर सरकार का आया बड़ा फैसला/ आदेश जारी

 

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो या अन्य लाभ की बात केंद्र सरकार बिना आंदोलन करने के केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन ग्रेच्युटी के संदर्भ में एक सख्त आदेश जारी किया है यदि कर्मचारी से एक गलती हुई तो रिटायरमेंट सेवानिवृत्ति के बाद उसकी पेंशन और ग्रेच्‍युटी रुक जाएगी।

 
केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद कर्मचारियों को सख्त चेतावनी भी दी है यदि इस नियम रूल्स का उल्लंघन किया तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस आदेश के जारी होने के बाद देश की कई राज्य सरकारें भी इस आदेश को लागू कर सकती हैं।

 

केंद्र सरकार द्वारा नया रूल जो कर्मचारियों के पेंशन और ग्रेच्‍युटी रोकने के संदर्भ में जारी किया गया है चलिए उस पर एक नजर डाल लेते हैं
केंद्र सरकार ने हाल में centre Civil services ( सेंट्रल सिविल सर्विसेज ) (पेंशन) रूल 2021 के तहत एक notification नोटिफिकेशन जारी किया है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल में ही CCA (पेंशन) नियम 2021 के रूल 8 में परिवर्तन किया था।

 

जिसमें नए नियम जोड़े गए हैं.इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर केंद्रीय कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान किसी गंभीर अपराध या लापरवाही में दोषी पाए जाएंगे तो रिटायरमेंट के बाद उनकी ग्रेच्‍युटी और पेंशन रोक दी जाएगी।

 
इस आदेश को जारी करने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि शासकीय कर्मचारी इस शालीनता का व्यवहार करें और समाज में एक उदाहरण पेश करें क्योंकि यदि कोई साथी कर्मचारी गंभीर अपराध करता है या लापरवाही में दोषी पाया जाता है तो इससे समाज में गलत मैसेज जाता है।
तो सभी केंद्रीय कर्मचारी ध्यान रखें अन्यथा सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन ग्रेच्युटी रोक दी जाएगी।

 
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश के बाद देश की कई अन्य राज्य सरकार ने भी इस आदेश का अध्ययन कर रहे हैं और हो सकता है कई राज्य सरकार यह आदेश जारी कर दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ