Header Ads Widget

कर्मचारी शिक्षकों की पदोन्नति हेतु महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी

   

कर्मचारी शिक्षकों की पदोन्नति हेतु महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी

 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी गई।

 
सामान प्रशासन विभाग के अपर सचिव शैलबाला ए. मार्टिन द्वारा 25 पेज का आदेश / अधिसूचना जारी की है।
जिसमें कर्मचारियों की पदोन्नति कैसे होगी किस प्रकार से होगी क्या क्या इसके चरण होंगे किस श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा संपूर्ण जानकारी इस आदेश में इस अधिसूचना में दी गई है।  

 

क्योंकि आदेश काफी बड़ा है क्योंकि इसमें सारी बारीकियां पदोन्नति के संबंध में दी गई हैं आप सभी जानते हैं पदोन्नति मध्यप्रदेश में रुकी हुई हैं जिसके कारण हजारों कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो चुके हैं और होने भी जा रहे हैं ।

 

इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार लगातार यह प्रयास कर रही थी कि कर्मचारियों की पदोन्नति प्रारंभ हो सके इस दिशा में उन्होंने एक समिति भी बनाई थी जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने की थी और इसकी कई बैठक भी हो चुकी थी उसके बाद संभवत यह अधिसूचना जारी हुई है।

 
जारी की गई अधिसूचना को बारीकी से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और बारीकी से इस अधिसूचना का अध्ययन घर बैठे कर सकते हैं।👇

आदेश 👉 पदोन्नति अधिसूचना डाउनलोड करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ