Header Ads Widget

विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खोटी विधायक पर मामला दर्ज ब्रेकिंग न्यूज।

   

विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खोटी विधायक पर मामला  दर्ज ब्रेकिंग न्यूज।



 

विधायक रामबाई को कौन नहीं जानता मैं अपनी दबंगई के लिए जानी जाती हैं और ऐसा ही एक मामला दमोह में देखने को मिला पथरिया की विधायक हैं रामबाई । दरअसल विधायक रामबाई शुक्रवार को महिलाओं की समस्याओं को लेकर महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थी जहां उनका सामना दमोह कलेक्टर से हुआ। विधायक रामबाई ने कलेक्टर को खरी खोटी सुनाई अभद्रता की इस पूरे मामले पर वीडियो सामने आया है और विधायक पर मामला दर्ज हो गया है।

 
विधायक रामबाई का दबंग रूप
दमोह कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाने पर पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। शुक्रवार को वे महिलाओं को साथ लेकर समस्याएं बताने के लिए कलेक्टर के पास पहुंची थीं। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने अभद्रता की ओर कलेक्टर को बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए थे।

 
विधायक पर मामला दर्ज
कलेक्टर ने बसपा विधायक पर FIR कराने की बात कही थी। कोतवाली TI विजय सिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार देर रात कलेक्टर कार्यालय से आवेदन मिलने पर विधायक रामबाई के खिलाफ अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

 
दमोह एसपी
दमोह एसपी ने कहा कि कलेक्टर की शिकायत पर पथरिया विधायक रामबाई के खिलाफ IPC की धारा 353, 294, 186 & 506 के तहत मामला दर्ज किया है। 👇

विधायक रामबाई ने कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाई वीडियो देखें

 
ताजा खबर देखने के लिए हमारे ब्लॉग पर बनी रहे और वेबसाइट पर विजिट करें। अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ