Header Ads Widget

प्रदेश के 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर ₹6774 का बोनस मिलेगा सरकार पर ₹500 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा बडी ख़बर

   

प्रदेश के 6 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर  ₹6774 का बोनस मिलेगा सरकार पर  ₹500 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा बडी ख़बर



 
राजस्थान सरकार कर्मचारियों के संदर्भ में लगातार कर्मचारी हितैषी निर्णय ले रही है चाहे वह पुरानी पेंशन का मामला हो चाहे केंद्र के समान महंगाई भत्ते का मामला हो सरकार कर्मचारियों के हित में आदेश जारी कर रही है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के 600000 कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस का बड़ा तोहफा दिया है।

 


 

राज्य कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद आइए जानते हैं किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा ।

 


 

 साथियों यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारी जो कि राजपत्रित अधिकारी की श्रेणी में आते हैं उन्हें छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन पा रहे राज्य के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

 
और एक अच्छी बात की इस तरह का बोनस का लाभ पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारी तथा कार्य भारत कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।
मंत्री के आदेश के बाद बोनस की गणना 22122 के संदर्भ में की गई है।

 
यदि इसकी गणना करें तो प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम ₹6774 का बोनस मिलेगा
प्रदेश के 600000 कर्मचारियों को बोनस की 75% राशि का नगद भुगतान किया जाएगा तथा शेष 25% राशि सामान्य प्रावधायी निधि खातों में जमा की जाएगी।
बोनस के इस पूरे भुगतान पर राज्य सरकार पर ₹500 करोड का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ