Header Ads Widget

आज कैबिनेट 17 अक्टूबर 2022 के अहम फैसले

   

आज कैबिनेट 17 अक्टूबर 2022 के अहम फैसले


 
शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक आज 17 अक्टूबर को संपन्न हुई इस कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ की गई इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर शिवराज मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई।
आज की शिवराज कैबिनेट बैठक की अहम फैसलों की जानकारी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।

 

आज कैबिनेट ने सीहोर जिले में 346.12 करोड रुपए की सीप-अम्बर सिंचाई कॉम्प्लेक्स को स्वीकृति प्रदान की है।
सिंचाई के मामले में शिवराज कैबिनेट ने आज सीहोर जिले की 47 ग्रामों का 15,284 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र सिंचाई सुविधा के दायरे में आ जायेगा।

 
मध्यप्रदेश के ओमकारेश्वर में शंकराचार्य की एक बड़ी मूर्ति को लेकर शिवराज कैबिनेट ने कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत राशि ₹198.25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ