Header Ads Widget

शिवराज कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को बैठक 38% महंगाई भत्ता क्रमोन्नति पदोन्नति 4 साल का एरियर पर बड़े फैसले

   

शिवराज कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को बैठक 38% महंगाई भत्ता क्रमोन्नति पदोन्नति 4 साल का एरियर पर बड़े फैसले


 
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है इस बैठक में सीएम शिवराज कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय ले सकते हैं।
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार दीपावली से पहले मध्य प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को दीपावली का एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है ।

 

ऐसा माना जा रहा है कि कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता इस कैबिनेट बैठक में मंजूर किया जाएगा यदि कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता मंजूर होता है तो कर्मचारियों का डी ए बढ़कर 34 से 38% हो जाएगा।

 

केंद्र की मोदी सरकार ने एक जुलाई 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया है देखना यह है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो बढ़ाएगी 1 जुलाई से बढ़ेगा या अक्टूबर या नवंबर से बढ़ाया जाएगा।
कर्मचारियों के 4 साल के एरियर पर भी कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला आ सकता है।

 
मध्यप्रदेश में शिक्षक अध्यापक संवर्ग की चल रही धरना प्रदर्शन आंदोलन को लेकर इस बैठक में क्रमोन्नति पदोन्नति के संबंध में भी महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।

 
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का यदि महंगाई भत्ता बढ़ता है तो छोटे कर्मचारियों का ₹620 से लेकर बड़े अधिकारियों का ₹8558 प्रतिमाह बढ़ जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ