Header Ads Widget

MP स्कूल शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आदेश । लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर को होगी

 

MP स्कूल शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु आदेश । लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर को होगी 


 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश अनुसार संचालक महोदय द्वारा मध्यप्रदेश के 21 जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद रिक्त हैं उन पदों को भरने की कवायद अब राज्य शिक्षा केंद्र ने शुरू कर दी है।

 

राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश अनुसार जिला परियोजना समन्वयक के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति हेतु सहायक संचालक/ प्राचार्य हाई सेकेंडरी /हाई स्कूल /व्याख्याता आवेदन करने के पात्र होंगे। 

 

जिला परियोजना समन्वयक के पद पर इच्छुक अधिकारी उनको अपना आवेदन पत्र राज्य शिक्षा केंद्र को प्रस्तुत करना होगा।

 जिला परियोजना समन्वयक के रिक्त पद पर प्रतिनियुक्ति मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में दी जा सकती है।

इच्छुक अधिकारी 04 अक्टूबर तक अपना आवेदन राज्य शिक्षा केंद्र को प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

जिला परियोजना समन्वयक के रिक्त पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु महत्वपूर्ण बिंदु 

1. स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक प्राचार्य हाईस्कूल/ हायर सेकेंडरी /व्याख्याता पात्र होगे


2. बी एड होना अनिवार्य


3. आयु 01.01.2022 को 56 वर्ष से अधिक न हो

 

4. आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2022


5. प्राप्त आवेदन पत्रों की स्कूटनी दिनांक 12.10. 2022 


6. प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को होगी।

 

7. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 अक्टूबर 2022 से 04.11.2022 तक होगा।


8. लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी 25 अंकों का साक्षात्कार होगा।


9. लिखित परीक्षा 75 में से 40 अंक लाना अनिवार्य होगा।

 

10. लिखित और साक्षात्कार परीक्षा में दोनों मिलाकर 65 अंक लाना अनिवार्य होगा।


11. अभ्यार्थियों के प्राप्त प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन 09.11.2022 को राज्य शिक्षा केंद्र के सूची पटल व एजुकेशन पोर्टल पर किया जाएगा।


12. जिला परियोजना समन्वयक के पद पर प्रतिनियुक्ति हेतु जारी मेरिट सूची की वैधता 3 वर्ष की होगी। 3 वर्ष पूर्व यदि किसी जिले में जिला परियोजना समन्वयक का पद रिक्त होता है तो इसी मेरिट सूची की वेटिंग लिस्ट से वरीयता के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।

 

13. इस संबंध में और सम्पूर्ण एवं आधिकारिक जानकारी देखने के लिए आप एजुकेशन पोर्टल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


आप सभी को ज्ञात है अभी कुछ दिन पहले जिला शिक्षा केंद्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश के समस्त जिलों विकास खंडों में बीआरसी के रिक्त पद एवं जिले में एपीसी के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया संपन्न हुई है अब जिला परियोजना समन्वयक के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

 

आदेश की कॉपी यहां से डाउनलोड करें 👇

जिला परियोजना समन्वयक की प्रतिनियुक्ति हेतू आदेश देखे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ