Header Ads Widget

द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का आज निधन हो गया

   

द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का आज निधन हो गया


 

भारत संतो की भूमि
भारतीय भूमि संतो की एक विशेष जगह भारत में मानी जाती है संतों का मान सम्मान भारतीय संस्कृति का प्रतीक है भारत की भूमि में एक से बढ़कर एक संत पैदा हुए जिन्होंने भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाया लोगों को अच्छे विचारों से अवगत कराया सतमार्ग में चलने का रास्ता दिखाया।  ऐसी भारत भूमि को देश ही नहीं विदेश के लोग भी मानते हैं और इस संस्कृति को देखने ज्ञान लेने विदेशों से भी भक्त बन कर भारत में आते हैं।

 

शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ब्रह्मलीन में विलीन
आज भारत के निवासियों के लिए एक दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि द्वारका पीठ के जगतगुरु हमारे शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का रविवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में निधन हो गया।  जगतगुरु शंकराचार्य की 99 साल की उम्र थी और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

 

शिष्य दण्डी स्वामी सदानंद ने बताया
जगद्गुरु शंकराचार्य के शिष्य ने यह जानकारी दी कि द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य थे और वह पिछले लगभग एक साल से बीमार चल रहे थे।

 
जगद्गुरु ने 9 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था
‘स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में दोपहर के समय 3.30 PM पर अंतिम सांस ली।
ऐसा बताया जाता है कि जगतगुरु ने 9 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और इस दौरान वे जेल भी गए थे।

 
बचपन का नाम पोथीराम उपाध्याय
स्वामी स्वरूपानंद जी काजल 2 सितंबर 1924 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दिघोरी ग्राम में हुआ था उन्हें बचपन में पोथीराम उपाध्याय के नाम से जाना जाता था। ऐसा बताया गया है कि स्वरूपानंद महाराज ने 9 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर में छोड़ धर्म प्रचार धर्म यात्रा शुरू कर दी थी।

 

देश के कई जानी-मानी हस्ती बड़े नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

अमित शाह का ट्वीट



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट


MP गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट




CG मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

मप्र शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का ट्वीट






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ