Header Ads Widget

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक 6 सितंबर 2022 के अहम फैसले Cabinet Metting decision

   

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक 6 सितंबर 2022 के अहम फैसले Cabinet Metting decision



 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज केविनेट बैठक संपन्न हुई इस कैबिनेट बैठक में शिवराज सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई।
कैबिनेट बैठक की समाप्ति के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए फैसलों की जानकारी दी।

 
कैबिनेट बैठक 06 सितंबर 2022 के फैसले

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए कैबिनेट ने आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं – भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना व मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष वित्त पोषित योजना को मंजूरी दी है।

 

कैबिनेट ने बाढ़ बचाव एवं आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिकों को होमगार्ड से SDERF में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है


प्रदेश में होमगार्ड जवानों की कॉल आउट ड्यूटी में विसंगति को दूर करने के लिए कैबिनेट ने आज मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम-2016 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। संशोधित नियम के अनुसार अब प्रदेश के सभी होमगार्ड जवानों की कॉल आउट ड्यूटी तीन साल में एक समान दो माह की रहेगी।

 

कैबिनेट ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के संबंध में मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 के प्रारुप को स्वीकृति प्रदान की है। इसके मुताबिक लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों को अब पहले से 25 हजार रुपए बढ़कर कुल एक लाख 43 हजार रुपये मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ