Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में शिक्षक कर्मचारियों के स्थानांतरण 15 सितंबर 22 से शुरू सीएम शिवराज का बड़ा फैसला

   

मध्यप्रदेश में शिक्षक कर्मचारियों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) 17 सितंबर 2022 से शुरू सीएम शिवराज का बड़ा फैसला

 
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक अध्यापक व शासकीय कर्मचारी स्थानांतरण को लेकर लगातार इंतजार कर रहे हैं और इस डेट का इंतजार कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश में कब कर्मचारी शिक्षकों के स्थानांतरण होंगे।  तो अब कर्मचारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

 

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने स्थानांतरण पर लगा प्रतिबंध को हटा दिया है अब कर्मचारियों के स्थानांतरण आसानी से हो सकेंगे चलिए जानते हैं कि स्थानांतरण कब से कब तक होंगे।
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध हटा दिया है और कुछ अवधि के लिए यह प्रतिबंध खोला गया है कर्मचारियों के स्थानांतरण 17 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक किए जाएंगे और इसमें भी वह स्थानांतरण होंगे जो कि बहुत जरूरी है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रशासनिक दृष्टि से और मानवीय दृष्टिकोण से बहुत जरूरी स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक छूट दी जाएगी।

कर्मचारी शिक्षक कहां और कैसे आवेदन करें

 
प्रशासनिक एवं मानवीय आधार पर कर्मचारियों के स्थानांतरण 17 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच किए जाएंगे यह खबर तो आ गई परंतु कर्मचारी शिक्षकों में एक सवाल मन में उठ रहा होगा कि स्थानांतरण के लिए कहां आवेदन करना होगा कैसे स्थानांतरण होंगे क्या प्रक्रिया रहेगी इन सारे सवालों के समाधान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है थोड़ा इंतजार करिए 17 सितंबर से पहले सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

  1. तबादलें जल्दी करना चाहिऐ ,ताकी कर्मचारी अपने ग्रह जिला या वि.खण्ड पहुच सकें.....आगे आप सब समझदार हैं।

    जवाब देंहटाएं

ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद