Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती जिसमें 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती

   

मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती जिसमें 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में 1 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जाएगी ।इसके लिए शिवराज सरकार ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दे दिए हैं ।

 

जिन विभागों में जितने भी रिक्त पद खाली हैं उनकी जानकारी विभाग प्रमुखों को भेजी जा रही है जिसके आधार पर यह गणना होगी कि किस विभाग में कितने पद रिक्त हैं जिससे कि रिक्त पदों पर भर्ती हेतु रणनीति बनाकर भर्ती प्रक्रिया को गति दी जा सके।

 
मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश में जो 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होने जा रही है इसमें 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

 
इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती नियम 2018 में कुछ संशोधन किए हैं कुछ बदलाव किए हैं : 


1. प्राथमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में न्यूनतम अंको में संशोधन किया गया है अर्थात 60% के स्थान पर 50% अंक में अब अभ्यार्थी पास होंगे।

 
2. 18527 पदों में से स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 7429 पद पदों पर भर्ती होगी ।  जनजाति कार्य विभाग के के लिए 11098 पदों पर भर्ती होगी।

 
3. अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में काउंसलिंग के जरिए पदों की पूर्ति होगी।

2018 की शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर विगत 7 माह से शिक्षक लोक शिक्षण संचनालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं सीएम शिवराज से मांग कर रहे हैं कि 2018 की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करो हमें शिक्षक बनाओ।

 
मध्य प्रदेश के शिक्षा जगत की तमाम शासकीय विभागों की जानकारी देखने के लिए हमारी वेबसाइट www. indiak24news.com पर विजिट करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ