Header Ads Widget

सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक की प्रतिनियुक्ति हेतु राज्य शिक्षा केंद्र का आदेश देखे

सहायक परियोजना समन्वयक एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक की प्रतिनियुक्ति हेतु राज्य शिक्षा केंद्र का आदेश देखे

 मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराज एस द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को  विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन पदों पर प्रतिनियुक्ति किस तरीके से की जानी है इस पत्र में पूरा विस्तार से बताया गया है । मोटी मोटी बातें हम आपको बता देते हैं।

1. सहायक परियोजना समन्वयक और विकासखंड स्रोत समन्वय की प्रतिनियुक्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।।

2. उक्त पदों हेतु पात्र उच्च माध्यमिक शिक्षक, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता ,माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक 25 जुलाई तक आवेदन जिला शिक्षा केंद्र में आवेदन  जमा करा सकते हैं।

3. प्राप्त आवेदनों के पात्रता का निर्धारण 28 जुलाई तक सुनिश्चित कर सूची जिला शिक्षा केंद्र के बोर्ड पर चस्पा की जावेगी।

4. आवेदन हेतु पात्र लोगों की लिखित परीक्षा 3 अगस्त को संबंधित जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में दोपहर 12:00 बजे होगी।

5. इस परीक्षा हेतु राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त प्रश्न पत्र जो कि जिले के OIC को दिए जाएंगे।

6.  परीक्षा के आधा घंटा पहले ही प्रश्न पत्र परीक्षा हॉल में खोले जाएंगे।

7. परीक्षा संपन्न होने के बाद उक्त उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद कर एक बॉक्स में रखकर संभाग के संकलन केंद्र में जमा करना होगा।

8.  5 अगस्त एवं 6 अगस्त को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

9. उक्त पदों हेतु न्यूनतम 25 अंक लाना अनिवार्य होगा।

10. परीक्षा उपरांत मेरिट सूची 10 अगस्त को जिला शिक्षा केंद्र के बोर्ड पर चस्पा की जावेगी।

11. प्राप्त मेरिट सूची में चयनित शिक्षकों के दावे आपत्ति 16 अगस्त तक लिए जाएंगे।

12. उक्त पद पर  पदस्थापना हेतु प्रतिनियुक्ति आदेश 30 अगस्त तक जारी हो जाएंगे।

13. समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले शिक्षक इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते ।

14.  प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों के लिए न्यूनतम 2 वर्ष का "कूलिंग ऑफ पीरियड" रखा गया है।

15. भविष्य में यदि उक्त पदों पर पद रिक्त रहते हैं किसी कारण से तो जो मेरिट सूची तैयार की गई है उस मेरिट सूची में से ही वरीयता के आधार पर सिलेक्ट कर पदस्थापना कर प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए जावे।

उक्त आदेश में और भी कई बातें लिखी गई हैं इस आदेश को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

विकासखंड स्रोत समन्वयक एवं सहायक परियोजना समन्वयक की प्रतिनियुक्ति का आदेश

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

ब्लॉक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद