Header Ads Widget

पांच लाख कर्मचारियों का कटेगा वेतन, समान्य प्रशासन का आदेश /कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

पांच लाख कर्मचारियों का कटेगा वेतन, समान्य प्रशासन का आदेश /कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

प्रदेश के 500000 कर्मचारी अधिकारियों का वेतन काटने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है अब कर्मचारियों का वेतन कटेगा प्रशासन ने कठोर निर्णय लिया।

5 दिन से हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ राज्य के 500000 अधिकारी कर्मचारी 5 दिन से हड़ताल पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं राज्य सरकार हड़ताली कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं साथ ही सामान प्रशासन विभाग ने हड़ताल अवधि का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।

कर्मचारी अधिकारियों की प्रमुख मांगे

34% महंगाई भत्ता

HRA

सातवा वेतनमान

छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी कर्मचारियों तीन प्रमुख मांगों को लेकर 5 दिनों से धरना प्रदर्शन हड़ताल कर रहे हैं परंतु राज्य शासन अभी तक इन अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया है कर्मचारियों की प्रमुख मांग है उन्हें केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से 34% महंगाई भत्ता दिया जाए साथ ही केंद्र के समान धके बड़ा भत्ता दिया जाए और सातवां वेतनमान दिया जाए।

वेतन काटने के आदेश पर कर्मचारी संगठनों ने कहा

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा और प्रमुख प्रवक्ता ने बताया कि सरकार अच्छा होता सरकार वेतन काटने की जगह है महंगाई भत्ता एचआरए बढ़ने का आदेश जारी कर दी परंतु सरकार की इस कार्रवाई से हम डरने वाले नहीं हैं। हम लगातार धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक कि हमारी मांगों के संबंध में शासन आदेश जारी नहीं कर देती। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है क्या इन अधिकारियों के लिए ही केवल महंगाई बड़ती है सामान्य कर्मचारियों के लिए महंगाई नहीं बढ़ती तो यह दोहरा रवैया भेदभाव राज्य के कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है जो कि अनुचित है।

हड़ताल से सरकार को 1200 करोड़ का नुकसान

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का हड़ताल पर जाने से राज्य शासन को भारी घाटा हुआ है और उनके राज्य में ₹1200 करोड रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश के सभी तरह के कार्यालय बंद पड़े हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ