Header Ads Widget

मप्र के समस्त शिक्षक स्कूलों के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण आदेश

मप्र के समस्त शिक्षक स्कूलों के लिए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए व शिक्षक छात्रों के संदर्भ में एक नया आदेश 6 जनवरी को जारी किया गया है।।

इस आदेश का मुख्य विषय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को मध्यप्रदेश में आयोजन होने जा रहा है।

सूर्य नमस्कार का प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है इस बार कुछ नए निर्देशों के साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नवीन निर्देश आदेश में क्या जोड़े गए हैं।

1. सूर्य नमस्कार सभी स्कूलों में किया जाएगा परंतु यह अनिवार्य नहीं स्वैच्छिक होगा।

2. जो छात्र विद्यालय में जाकर सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहते ऑनलाइन तरीके से सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

3. सूर्य नमस्कार का लाइव प्रसारण  रेडियो के माध्यम से किया जाएगा।

4. ऑनलाइन सूर्य नमस्कार का रेडियो पर प्रसारण प्रातः 9:00 से 9:45 तक प्रसारित किया जाएगा।  सूर्य नमस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधन करेंगे।

5. सूर्य नमस्कार का आयोजन जारी किए गए कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया जाएगा।

  आदेश को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आदेश को डाउनलोड कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार का सभी शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण आदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ