Header Ads Widget

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा , 3 कर्मचारियों की मौत कर्मचारियों में गुस्सा

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा , 3 कर्मचारियों की मौत कर्मचारियों में गुस्सा

ग्वालियर - ग्वालियर शहर के महाराज बाड़े पर हाइड्रोलिक फायर विकेट से नगर निगम के मुख्यालय पर तिरंगा लगा रहे कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। तकनीकी गड़बड़ियों के कारण हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड खराबी आई जिसके कारण 3 कर्मचारियों की मौत हुई एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड में आई तकनीकी गड़बड़ियों की जांच की जा रही है आखिर यह हादसा क्यों हुआ और इस हादसे के कारण आखिर 3 कर्मचारियों की मौत हो गई। 


कलेक्टर महोदय के निर्देश पर तिरंगा लगाया जा रहा था परंतु नगर निगम द्वारा सुरक्षा मापदंडों का ख्याल नहीं रखा गया जिसके कारण यह हादसा हो गया ।

कर्मचारियों में गुस्सा

हादसे में 3 कर्मचारियों की जान गई इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित है गुस्से में है नगर निगम पर आरोप लगा रहे हैं कि बिना सुरक्षा मापदंडों को नहीं अपनाया गया सुरक्षा नहीं रखी गई जिसके कारण कर्मचारियों की जान चली गई।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया खेद

इस पूरे हाथ से पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेद जताया 

"दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं"। ॐ शांति: 

शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश


  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ